UPPSC APS Hindi Shorthand Practice कैसे करें? पूरी तैयारी रणनीति

UPPSC APS Hindi Shorthand Practice कैसे करें? जानें डिक्टेशन, स्पीड, शुद्धता, ट्रांसक्रिप्शन और नियमित अभ्यास की पूरी रणनीति।

अगर आप भी UPPSC APS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो Hindi Shorthand को आपको जरूर से जरूर अच्छी तरह से तैयार करना चाहिए, क्योंकि अगर आप एक अच्छी गति से Hindi Shorthand लिखेंगे तभी आपको मौका मिलेगा कि आप इस परीक्षा को पूर्ण रूप से पास कर सके और परीक्षा के अगले पड़ाव में जा सके।

Skill Test पास करने के लिए आपको नियमित अभ्यास करने के जरूरत है, इसी से शब्दों के शुद्धता और लेखन अच्छी होगी। तभी आप परीक्षा मे सही से लिख पाएंगे।

UPPSC APS Hindi Shorthand Practice kaise kare
UPPSC APS Hindi Shorthand Practice kaise kare

UPPSC APS Hindi Shorthand की तैयारी कैसे शुरू करें?

अगर आप अभी शॉर्टहैंड की तैयारी शुरू कर रहे हैं, तो आप पहले शॉर्टहैंड सीख लें और उसके बाद आप धीरे-धीरे लिखना शुरू करें। शुरुआत में आपको गति धीमी ही रखनी है। समय के साथ आप गति को बढ़ाते जाइएगा और जब एक समय आप एक अच्छी गति पर शॉर्टहैंड लिखने लगें, तो आप परीक्षा के स्तर की तैयारी शुरू कर दीजिएगा।

1. रोजाना डिक्टेशन का अभ्यास करें

अच्छी गति से शॉर्टहैंड लिखने के लिए आपको रोजाना प्रैक्टिस करनी पड़ेगी हिंदी आशुलिपि की।

प्रतिदिन अभ्यास के लिए आप समाचार संपादकीय, रामधारी खंड एक, खंड दो और इसी के साथ आनंद पत्रिका को भी लिख सकते हैं। यह सभी पत्रिकाएं आपके लिए बहुत ही लाभदायक होंगी। अधिकतर शब्द और यूं कहें, तो कभी-कभी मैटर भी आपको यहीं से देखने को मिल सकता है; क्योंकि छात्रों के अनुसार पिछले साल UPPSC APS में एक-दो मैटर एक किताब सजनानी से बोला गया था।

2. केवल गति नहीं, शुद्धता पर ध्यान दें

अब बहुत लोग स्पीड तो बढ़ा लेते हैं, पर शुद्धता पर ध्यान नहीं देते; यानी कि जो आउटलाइन आपको शॉर्टहैंड की बनानी है, वह बहुत ही साफ होनी चाहिए जिससे कि आप सही से पढ़ पाएँ। यदि आप आउटलाइन को साफ-सुथरा नहीं बनाएंगे, सही से नहीं बनाएंगे, तो परीक्षा के समय आप उसको पढ़ नहीं पाएंगे और सही शब्द को कंप्यूटर पर टाइप भी नहीं कर पाएंगे।

इसलिए गति के साथ-साथ आपको आउटलाइन को साफ बनाने पर भी ध्यान देना है।

अच्छी शॉर्टहैंड तैयारी का आधार है—गति के साथ शुद्धता।

3. अलग-अलग विषयों पर डिक्टेशन लें

मेरे हिसाब से तो यूपीएससी एपीएस की परीक्षा के लिए सबसे अच्छा यही होगा कि आप एक ही तरह, यानी कि संसदीय डिक्टेशन के अलावा, अन्य विषयों पर भी डिक्टेशन जरूर लिखें; जिससे कि आपके पास शब्दों का संग्रह बहुत अच्छा हो जाए।

उदाहरण के लिए, आप इन विषयों पर अभ्यास कर सकते हैं:

  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य 
  • महिला सशक्तिकरण
  • विज्ञान और तकनीक
  • भारतीय संविधान
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
  • अर्थव्यवस्था
  • कृषि
  • सामाजिक समस्याएं
  • उत्तर प्रदेश से संबंधित विषय
  • पर्यावरण

4. कठिन शब्दों की अलग सूची बनाएं

जब आप डिक्टेशन लिखकर उसको पढ़ें, तो पढ़ते समय जो शब्द आपसे जल्दी नहीं बन पा रहे हैं या फिर छूट जाते हैं, तो आपको करना यह है कि उन शब्दों को आपको अपनी कॉपी में नोट करना है और उसकी आउटलाइन नहीं बना लेनी है; जिससे कि आपके पास उन कठिन शब्दों का एक संग्रह हो जाए और परीक्षा के समय आप उसको रट कर जाएँ कि क्या पता वही शब्द परीक्षा में आ जाए?

इस तरह से शब्द का संग्रह बनाएंगे, तो आपके पास खुद की शॉर्टहैंड की एक डिक्शनरी तैयार हो जाएगी।

5. डिक्टेशन के बाद तुरंत जांच करें

जब आप डिक्टेशन लिखकर उसको पढ़ें, तो आप पढ़ने के साथ-साथ जो मूल डिक्टेशन हिंदी में लिखा है उससे भी मिलाएँ तथा कठिन शब्दों को आप बगल में अपनी कॉपी में हिंदी में लिखिए; जिससे मालूम पड़े कि उस शब्द में कौन-कौन सी मात्राएं प्रयोग हुई हैं और आप मात्राओं का प्रयोग सही से कर पा रहे हैं या नहीं—खासकर छोटी इ, छोटा उ, बड़ी ई, बड़े ऊ पर ज्यादा ध्यान रखना है।

जांच करते समय ध्यान दें:

  • कौन-से शब्द छूट गए?
  • कौन-से शब्द गलत लिखे गए?
  • कहां शब्द जोड़ दिया गया?
  • क्या वाक्य की संरचना सही है?
  • कहां अनावश्यक शब्द लिख दिया गया?
  • किन शब्दों में बार-बार गलती हो रही है?

6. ट्रांसक्रिप्शन का भी अभ्यास करें

डिक्टेशन लिखने के बाद अगर आप उसको अपनी कॉपी पर या फिर एमएस वर्ड पर टाइप कर रहे हैं हिंदी में, तो यह आपके लिए और भी अच्छा होगा; इससे आपकी वर्तनी में सुधार होगा और परीक्षा में गलती होने की संभावनाएँ काफी कम हो जाएँगी।

तो जो भी लोग डिक्टेशन लिखने के बाद पढ़ते हैं, उनके लिए मैंने एक सुविधा लाई है: आप उस डिक्टेशन को लिखकर मेरी वेबसाइट पर टाइप कर सकते हैं, या फिर मैं भी कुछ डिक्टेशन बोलता हूँ, आप डिक्टेशन सुनिए, उसको फिर शॉर्टहैंड में लिखिए और फिर मेरे सॉफ्टवेयर पर जाकर टाइप करिए। टाइप करने के बाद आप जब सबमिट करेंगे, तो साइड-बाय-साइड आपको रिजल्ट दिखेगा कि क्या आपने सही लिखा है और क्या आपने गलत, कितना पर्सेंट मैटर आप सही लिख पा रहे हैं और उसको ट्रांसक्राइब सही-सही कर पा रहे हैं।

7. समय निर्धारित करके अभ्यास करें

जब भी अभ्यास करें, तो शांति से रोजाना दो से तीन घंटा अपने ऊपर जरूर दें; ताकि आपकी गति अच्छी बने और शब्दों को भी सही-सही टाइप कर पाएँ और वर्तनी में भी सुधार हो।

डिक्टेशन शुरू करने से पहले:

मोबाइल को दूर रखें → आवश्यक सामग्री तैयार करें → निर्धारित समय में डिक्टेशन लें → ट्रांसक्रिप्शन करें → अंत में अपनी गलतियों की जांच करें।

8. सप्ताह में एक दिन पूर्ण शॉर्टहैंड टेस्ट दें

जिस तरह आप रोज अभ्यास तरह-तरह के डिक्टेशन लिखकर कर रहे हैं, उसी तरह से हफ्ते में एक दिन आप पूरे टेस्ट को दें; यानी कि टेस्ट आप कोई लिखें, उसके बाद उसे कंप्यूटर पर टाइप करें, फिर उसके बाद आप उसको चेक करें कि आपने कितने शब्द सही लिखे, कितने शब्द गलत और आप परीक्षा के अनुसार 20 गलतियों के अंदर टाइप कर पा रहे हैं या नहीं। इससे आपको काफी मनोबल मिलेगा और आप परीक्षा पास करने के काफी हद तक करीब पहुँच जाएँगे।

9. अपनी प्रगति का रिकॉर्ड रखें

जो भी आप टेस्ट दें, उसका आप पीडीएफ अपने पास सेफ रखें; ताकि आपको मालूम पड़े कि आपने पिछली परीक्षा में कितने शब्द सही लिखे थे और कितने गलत लिखे थे, और जो गलतियां आपने की हैं, उसमें आपने क्या सुधार किया है।

10. ऑनलाइन शॉर्टहैंड टेस्ट से अभ्यास करें

ऑनलाइन शॉर्टहैंड टेस्ट का अभ्यास आप जरूर करें। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट के द्वारा Free APS Hindi Shorthand Skill Test दे सकते हैं। यहाँ पर आपको जो भी टेस्ट मिलेगा, उसके साथ उसमें ऑडियो लगी रहेगी। आप ऑडियो सुनिए, फिर उसको शॉर्टहैंड में लिखकर सॉफ्टवेयर में जाकर ‘Start’ पर क्लिक करें और अपना टेस्ट देना शुरू करें। जब आप टेस्ट एंड करेंगे, तो आपको सारा रिजल्ट दिख जाएगा कि आपने कितने शब्द सही लिखे और कितने गलत; और साथ में आप इसका पीडीएफ आउटपुट भी ले सकते हैं अपने रिजल्ट को सेफ रखने के लिए।

निष्कर्ष

अंततः मैं आपसे यही कहना चाहूँगा कि UPPSC APS Hindi Shorthand में सफलता पाने के लिए आपको नियमितता, कठिन शब्दों का अभ्यास, अपनी गलतियों पर विश्लेषण, सही हिंदी वर्तनी का प्रयोग, अच्छी शुद्धता और साथ ही साफ आउटलाइन बनाना जरूरी है।

यदि आप रोजाना इस तरह से समय देकर अभ्यास करेंगे, तो निश्चित ही आप इस परीक्षा को पास करके आगे के स्टेप में जा सकेंगे और नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

मैं तो यही कहूँगा—Hindi Shorthand को अपनी एक भाषा की तरह देखिए। जब आप इसको अपनी एक भाषा की तरह मानेंगे, तो आपकी गति और जल्दी बढ़ेगी; और जो भी कोई नए शब्द अपने आम जीवन में देखें, तो उसको भी आप शॉर्टहैंड में कन्वर्ट करने की कोशिश करें अपने मन में।

इसी के साथ, आप हमारी वेबसाइट UPPSCAPS.com का प्रयोग UPPSC APS की स्किल टेस्ट की तैयारी के लिए, टाइपिंग मॉक टेस्ट आदि अन्य चीजों के लिए फ्री में कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *