UPPSC APS Syllabus 2026: पूरा पाठ्यक्रम और Exam Pattern
UPPSC APS Syllabus 2026 की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा का पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया को समझना बहुत जरूरी है। UPPSC APS यानी Additional Private Secretary (अपर निजी सचिव) पद के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ हिंदी शॉर्टहैंड, हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर से चरणों की पूरी और सटीक जानकारी होनी चाहिए।
UPPSC APS Exam Pattern
पिछली APS भर्ती के आधार पर चयन प्रक्रिया को मुख्य रूप से निम्न चरणों में समझा जा सकता है:
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा
- हिंदी शॉर्टहैंड एवं हिंदी टाइपिंग परीक्षा
- कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा
पिछली भर्ती के उपलब्ध परीक्षा विवरण के अनुसार प्रथम चरण में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और कंप्यूटर ज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे। दूसरे चरण में हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग का परीक्षण हुआ तथा तीसरे चरण में कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई।
प्रथम चरण की परीक्षा: (I) सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी तथा कम्प्यूटर ज्ञान
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 50 | 50 | 1 घंटा |
| सामान्य हिंदी | 50 | 50 | 1 घंटा |
| कंप्यूटर ज्ञान | 50 | 50 | 1 घंटा |
| कुल | 150 | 150 | 3 घंटे |
यह विवरण पिछली APS भर्ती के उपलब्ध परीक्षा पैटर्न पर आधारित है। आगामी भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन में बदलाव होने पर वही अंतिम माना जाएगा।
UPPSC APS Syllabus प्रथम चरण: (I) परीक्षा
प्रथम चरण – लिखित परीक्षा
कुल अंक: 150 अंक
समय: 3 घंटे
1. सामान्य ज्ञान – 50 अंक
इसमें शब्द संक्षेप, प्रसिद्ध पुस्तक एवं लेखक, प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत के संदर्भ में इतिहास, विज्ञान, भूगोल, भारत का संविधान, खेल जगत, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं तथा अंक गणित से संबंधित विषय शामिल हैं।
मुख्य विषयों में शामिल हैं:
- शब्द संक्षेप
- प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक
- इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत के संदर्भ में)
- विज्ञान
- भूगोल (उत्तर प्रदेश तथा भारत से सम्बन्धित)
- भारत का संविधान
- खेल जगत
- महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनायें (भारत व उ०प्र० के संदर्भ में)
- महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनायें
- अंक गणित (कक्षा–8 स्तरीय)
करंट अफेयर्स की तैयारी करते समय विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा।
2. सामान्य हिंदी – 50 अंक
- अपठित गद्यांश और प्रश्नोत्तर तथा अपठित गद्यांश शीर्षक
- पत्र एवं कार्यालयीय विभिन्न पत्रों का आयोजन
- मुहावरे, लोकोक्तियाँ तथा उनका प्रयोग
- अनेक शब्दों का एक शब्द
- वाक्यों का शुद्धीकरण
- पर्यायवाची तथा विलोम शब्द
- शब्दों के अर्थ–हिन्दी व अंग्रेजी से हिन्दी (कक्षा–10 स्तरीय)
अभ्यर्थियों को केवल नियम याद करने के बजाय नियमित प्रश्नों का अभ्यास भी करना चाहिए।
3. कंप्यूटर ज्ञान
कंप्यूटर विषय में सामान्य कंप्यूटर ज्ञान और दैनिक उपयोग से संबंधित मूलभूत जानकारी महत्वपूर्ण है।
- Basic knowledge of working on Windows System Platforms on desktops and laptops with peripherals like Printer, Scanner, Microphone and Speaker.
- Working knowledge of Microsoft office package (Microsoft word, Excel, Power point etc.)
- Conversant in the use of World Wide Web and popular websites (for Railway/Air Reservation, search engines like Google, information websites like wikipedia etc.)
- Working Knowledge of E-mailing (sending, sending with attachment, reading, saving, printing, maintaining address book etc.)
- Working Knowledge of preparation of presentations (power point, PDF etc.) with different styles and animations.
द्वितीय चरण: (II) आशुलिपि टेस्ट, कम्प्यूटर टाइप टेस्ट
परीक्षा योजना
पूर्णांक–100 अंक
समय–1 घंटा 30 मिनट
(1) आशुलिपि (हिन्दी) — 75 अंक
(80 शब्द प्रति मिनट डिक्टेशन 5 मिनट का तथा लिप्यंत्रण हेतु समय 60 मिनट)
(2) कम्प्यूटर टाइप — 25 अंक
(केवल 5 मिनट)
उपयुक्त दोनों चरणों की परीक्षा में न्यूनतम मानकों पर जो अभ्यर्थी सफल होंगे, वही अभ्यर्थी तृतीय चरण की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
APS परीक्षा के दूसरे चरण में हिंदी शॉर्टहैंड के 75 अंक और हिंदी टाइपिंग के 25 अंक दिया जाएगा। ये अंक तभी मिलेगा, जब आप हिंदी शॉर्टहैंड, 80 शब्द प्रति मिनट की त्रुटिरहित गति मे लिखे तथा उसको फिर computer पर 5% त्रुटि के अंदर हिंदी मे Type करें।
Note- 2026 में जारी रिपोर्ट के अनुसार 2023 भर्ती के दूसरे चरण में उपस्थित 4,240 अभ्यर्थियों में से कोई भी निर्धारित त्रुटिरहित 80 शब्द प्रति मिनट की हिंदी शॉर्टहैंड गति हासिल नहीं कर पाया और सभी 331 रिक्तियों को आगे की भर्ती के लिए carry forward किया गया। वो इसलिए क्योंकि उस समय आयोग 100% त्रुटिरहित में हिंदी शॉर्टहैंड को computer पर Transcribe करने के लिए कहा गया है, जो एक आशुलिपिक के लिए कठिन होता है। हर तरह की Hindi Shorthand Skill Test में, 5% त्रुटि की छुट दी जाती है। फिलहाल नए नियमावली मे यह आप जोड़ दिया गया है। तो आप उसी आधार पर तैयारी करें।
इसी के साथ UPPSC APS की तैयरी करना वाला हर छात्र-छात्रा शॉर्टहैंड स्किल परीक्षा के लिए अपनी से तैयारी शुरु कर दे तथा रोजाना 3-4 Dictation लिखे।

हिंदी शॉर्टहैंड में क्या अभ्यास करें?
- प्रतिदिन डिक्टेशन
- 80 शब्द प्रति मिनट की गति का अभ्यास
- कठिन शब्दों का अभ्यास
- सामान्य एवं प्रशासनिक शब्दावली
- लंबे वाक्यों का अभ्यास
- समाचार आधारित डिक्टेशन
- सरकारी भाषा से संबंधित डिक्टेशन
- ट्रांसक्रिप्शन
- अपनी गलतियों का विश्लेषण
UPPSCAPS.com पर अभ्यर्थी हिंदी शॉर्टहैंड के लिए नियमित डिक्टेशन और ऑनलाइन अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं।
हिंदी टाइपिंग की तैयारी
शॉर्टहैंड के साथ Hindi Typing की तैयारी भी आपको रोज करनी है, आपकी गति घर पर Hindi Typing में 35 से 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए जिससे आप परिक्षा का प्रेशर झेलते हुए परीक्षा उत्तीर्ण करें।
टाइपिंग अभ्यास में इन बातों पर ध्यान दें:
- टाइपिंग गति
- शुद्धता
- सही शब्द चयन
- विराम चिह्न
- लगातार टाइप करने की क्षमता
- निर्धारित समय में पूरा पाठ टाइप करना
तृतीय चरण: (III) कम्प्यूटर प्रैक्टिकल प्रश्न पत्र
परीक्षा योजना
पूर्णांक–50 अंक
समय–1 घंटा
(1) कम्प्यूटर प्रैक्टिकल — 50 अंक
- Working Knowledge of E-mailing (sending, sending with attachment, reading, saving, printing, maintaining address book etc.)
- Conversant in the use of World Wide Web and popular websites (for Railway/Air Reservation, search engines like Google, information websites like wikipedia etc.)
- Hands on Microsoft office.
(1) Word, Excel, power Point.
(i) Document writing, (ii) for mailing, (iii) punctuation insertion of table diagrams.
(2) Making of Power Point Presentation. - Use of formulae and calculations on excel sheet.
नोट:-
आशुलिपि कौशल एवं टंकण परीक्षा हेतु कृति देव (Kruit Dev-10) फाण्ट के साथ-साथ मंगल फाण्ट (Mangal Font) का भी विकल्प दिया जायेगा।
(विज्ञप्ति सं0 03/11/ई-6/2022-23, दि0 02 मई, 2023)
UPPSC APS की तैयारी कैसे करें?
अगर आप 2026 में आगामी UPPSC APS भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो शुरुआत से ही तीनों प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए।
दैनिक तैयारी का उदाहरण
- सुबह: सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स
- दोपहर: सामान्य हिंदी एवं कंप्यूटर ज्ञान
- शाम: हिंदी शॉर्टहैंड डिक्टेशन
- रात: हिंदी टाइपिंग और गलतियों का अभ्यास
इसे भी पढ़े: UPPSC APS Hindi Shorthand Practice कैसे करें?
UPPSC APS तैयारी में शॉर्टहैंड को प्राथमिकता क्यों दें?
UPPSC APS 2023 में बोले गए डिक्टेशन को ध्यान में रखा जाए तो, आपको काफी मेहनत करनी है और रोजाना अभ्यास करें। मै तो कहुंगा 100 शब्द प्रति मिनट की त्रुटिरहित हिंदी शॉर्टहैंड गति हासिल करें तो परीक्षा को प्रेशर आप आसानी से झेल पाए।
शॉर्टहैंड की तैयारी हेतु आप मेरे बनाए Free UPPSC APS Shorthand Skill Test का प्रयोग जरूर से जरूर करें और अपनी क्षमता जाने।
निष्कर्ष
UPPSC APS Syllabus 2026 की तैयारी करते समय अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान, हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग पर व्यवस्थित तरीके से ध्यान देना पड़ेगा, तभी समझिए की आप परीक्षा के करीब जा पाएंगे और नौकरी मिलेगा, क्योंकि सरकारी नौकरी मे इस समय फाइट बहुत ही ज्यादा है।
हालांकि, प्राप्त सुचना के अनुसार October या November 2026 तक नई APS भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन आने के पुरे आसारी है। फिर उसमें दिए गए पाठ्यक्रम/परीक्षा पैटर्न को ही अंतिम और प्रामाणिक माना जाएगा। फिलहाल आप इसी पैटर्न पर तैयारी करें क्योंकि कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया जा रहा, बस Hindi Shorthand मे 5% त्रुटि के छूट का प्रावधान किया जाएगा।

One Comment