सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | UPPSC APS GS Study Material
इस भाग में मैंने आपके लिए सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) के महत्वपूर्ण के महत्वपूर्ण Questions का एक short रूप तैयार किया है, उसी के आधार पर आप किताबों से और गहन पढ़़ाई करें, क्योंकि पूर्ण ज्ञान वहीं है, पर मैने कोशिश की है अच्छे से अच्छे मैटर देने की। इसमें सभ्यता की खोज, प्रमुख स्थल, नगर व्यवस्था, व्यापार, कला, संस्कृति और महत्वपूर्ण तथ्यों से जुड़े प्रश्न शामिल हैं जो कि UPPSC APS परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी होगी।
सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण Facts
1. सिंधु घाटी सभ्यता: सामान्य जानकारी
| महत्वपूर्ण प्रश्न | उत्तर |
|---|---|
| सिंधु घाटी सभ्यता का दूसरा नाम क्या है? | हड़प्पा सभ्यता |
| हड़प्पा सभ्यता की खोज कब हुई? | 1921 ई. |
| हड़प्पा की खोज किसने की? | दयाराम साहनी |
| मोहनजोदड़ो की खोज किसने की? | राखालदास बनर्जी |
| हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित था? | रावी नदी |
| मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित था? | सिंधु नदी |
| सिंधु सभ्यता का परिपक्व काल | लगभग 2600–1900 ई.पू. |
| सिंधु सभ्यता की लिपि | अभी तक अपठित |
| सिंधु सभ्यता की प्रमुख विशेषता | नगर नियोजन |
| सिंधु सभ्यता के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे? | लोहा |
2. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल
| स्थल | महत्वपूर्ण तथ्य |
|---|---|
| हड़प्पा | अन्नागार और कब्रिस्तान से संबंधित अवशेष |
| मोहनजोदड़ो | महान स्नानागार |
| लोथल | प्रसिद्ध बंदरगाह |
| कालीबंगा | जुते हुए खेत के अवशेष |
| धोलावीरा | जल प्रबंधन और नगर नियोजन |
| राखीगढ़ी | हरियाणा में स्थित प्रमुख हड़प्पाई स्थल |
| बनावली | हरियाणा में स्थित हड़प्पाई स्थल |
| चन्हूदड़ो | मनके बनाने का प्रमुख केंद्र |
3. कला एवं संस्कृति
| महत्वपूर्ण प्रश्न | उत्तर |
|---|---|
| कांस्य नर्तकी की मूर्ति कहाँ मिली? | मोहनजोदड़ो |
| पुरोहित-राजा की मूर्ति कहाँ मिली? | मोहनजोदड़ो |
| पशुपति मुहर कहाँ से मिली? | मोहनजोदड़ो |
| सिंधु सभ्यता में प्रमुख मूर्तियाँ किससे बनती थीं? | पत्थर, धातु एवं मिट्टी |
| सिंधु सभ्यता में किस धातु का प्रयोग होता था? | तांबा और कांसा |
| सिंधु सभ्यता में किस धातु का ज्ञान नहीं था? | लोहा |
| प्रमुख फसलें | गेहूँ और जौ |
| प्रमुख पालतू पशु | बैल, भैंस, भेड़ और बकरी |
| सिंधु सभ्यता की लिपि का स्वरूप | चित्रात्मक चिह्नों वाली लिपि |
| प्रमुख व्यापारिक गतिविधि | आंतरिक और बाहरी व्यापार |
इसे भी जरूर पढ़ें
सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (MCQ)
प्रश्न 1. सिंधु घाटी सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी?
A. 1901 ई.
B. 1921 ई.
C. 1931 ई.
D. 1947 ई.
सही उत्तर: B. 1921 ई.
प्रश्न 2. हड़प्पा की खोज किसने की थी?
A. राखालदास बनर्जी
B. जॉन मार्शल
C. दयाराम साहनी
D. अलेक्जेंडर कनिंघम
सही उत्तर: C. दयाराम साहनी
प्रश्न 3. मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित था?
A. रावी
B. सतलुज
C. सिंधु
D. गंगा
सही उत्तर: C. सिंधु
प्रश्न 4. महान स्नानागार (Great Bath) कहाँ मिला है?
A. लोथल
B. हड़प्पा
C. मोहनजोदड़ो
D. कालीबंगा
सही उत्तर: C. मोहनजोदड़ो
प्रश्न 5. सिंधु सभ्यता का प्रसिद्ध बंदरगाह कौन-सा था?
A. धोलावीरा
B. लोथल
C. राखीगढ़ी
D. बनावली
सही उत्तर: B. लोथल
प्रश्न 6. सिंधु सभ्यता के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे?
A. तांबा
B. कांसा
C. सोना
D. लोहा
सही उत्तर: D. लोहा
प्रश्न 7. कांस्य नर्तकी की मूर्ति कहाँ से मिली है?
A. हड़प्पा
B. मोहनजोदड़ो
C. लोथल
D. कालीबंगा
सही उत्तर: B. मोहनजोदड़ो
प्रश्न 8. कालीबंगा किस राज्य में स्थित है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. हरियाणा
सही उत्तर: B. राजस्थान
प्रश्न 9. कालीबंगा से किस महत्वपूर्ण अवशेष का पता चला है?
A. महान स्नानागार
B. जुते हुए खेत के अवशेष
C. विशाल स्तूप
D. अशोक के अभिलेख
सही उत्तर: B. जुते हुए खेत के अवशेष
प्रश्न 10. सिंधु सभ्यता की लिपि के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
A. इसे पूरी तरह पढ़ लिया गया है
B. यह केवल संस्कृत में थी
C. यह अभी तक अपठित है
D. यह केवल ब्राह्मी लिपि थी
सही उत्तर: C. यह अभी तक अपठित है
प्रश्न 11. धोलावीरा किस राज्य में स्थित है?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. महाराष्ट्र
सही उत्तर: B. गुजरात
प्रश्न 12. सिंधु सभ्यता की नगर व्यवस्था की प्रमुख विशेषता क्या थी?
A. अव्यवस्थित सड़कें
B. सुनियोजित नगर निर्माण
C. केवल ग्रामीण बस्तियाँ
D. पहाड़ी किले
सही उत्तर: B. सुनियोजित नगर निर्माण
प्रश्न 13. सिंधु सभ्यता में किस प्रकार की ईंटों का प्रयोग सामान्यतः किया जाता था?
A. केवल गोल ईंटें
B. पकी और कच्ची ईंटें
C. केवल पत्थर
D. केवल लकड़ी
सही उत्तर: B. पकी और कच्ची ईंटें
प्रश्न 14. सिंधु सभ्यता के लोगों का प्रमुख व्यवसाय क्या था?
A. केवल शिकार
B. कृषि और व्यापार
C. केवल मछली पकड़ना
D. केवल पशुपालन
सही उत्तर: B. कृषि और व्यापार
प्रश्न 15. मोहनजोदड़ो का अर्थ सामान्यतः क्या माना जाता है?
A. देवताओं का नगर
B. मृतकों का टीला
C. राजाओं का नगर
D. व्यापारियों का नगर
सही उत्तर: B. मृतकों का टीला
UPPSC APS परीक्षा मे आप इन महत्वपूर्ण Points और Topic को जरूर से जरूर पढ़लें: प्रमुख स्थलों और उनसे संबंधित अवशेषों को याद करें, क्योंकि ये सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण तथ्य हैं।
